बसंत पंचमी पर मदन कौशिक ने मां सरस्वती की पूजा कर दी शुभकामनाएं, चाइनीज मांझे के बहिष्कार की अपील

हरिद्वार। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सेठी के निवास पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर सभी को शुभकामनाएं दीं। हल्की बूंदाबांदी के बीच उन्होंने पतंगबाजी का भी आनंद लिया।

इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती को समर्पित विशेष दिन है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है तथा मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

सुनील सेठी ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए चाइनीज मांझे के पूर्ण बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व विशेष रूप से बच्चों के लिए उमंग और उत्साह का दिन होता है, इसलिए सभी को सुरक्षित तरीके से, बिना चाइनीज मांझे के पतंग उड़ानी चाहिए।

कार्यक्रम में रुद्र सेठी, पार्षद सूरज शर्मा, लाल जी यादव, मनोज कुमार, राहुल सिंह और राकेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *