हरिद्वार। थाना भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
1 दिसंबर 2025 को भगवानपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति की तहरीर पर नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
लगातार प्रयासों के बाद 22 जनवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी आमिर सैफी, निवासी जनपद यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।