जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविरों में 7,890 लोगों ने किया प्रतिभाग

हरिद्वार। जनपद के विकास खण्ड लक्सर एवं खानपुर की न्याय पंचायतों में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविरों में कुल 7,890 क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की। शिविरों के माध्यम से 1,938 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा 1,650 लोगों को संबंधित विभागों द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त 128 शिकायतों में से 121 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिविरों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित यह अभियान सरकार की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर ही उपलब्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *