ज्योतिष भारत का वैज्ञानिक और समृद्ध शास्त्र: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित अमर उजाला के 8वें ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि ज्योतिष भारत का अत्यंत समृद्ध, गूढ़ और वैज्ञानिक शास्त्र है, जिसमें ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं बल्कि गहन वैज्ञानिक चिंतन और शोध पर आधारित है। कार्यक्रम में पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिल रही है और उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन तथा उत्तराखंड ज्योतिष परिषद की स्थापना इसी दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष कमल घनसाला, अमर उजाला के संपादक अनूप बाजपेई सहित अनेक ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *