देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करते हुए दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध प्रभावी संदेश पहुंचाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान 24 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत गांवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, परामर्श शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।