लक्सर में अवैध चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो नाजायज चाकू बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते उन्हें दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र पुत्र बालचन्द निवासी भोगपुर और प्रवीन पुत्र सुदेश निवासी बडाकोढ़ा शामिल हैं। दोनों जनपद हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र के निवासी हैं।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल स्वदेश कुमार राय, कांस्टेबल अमित रावत, कांस्टेबल अरविन्द चौहान और कांस्टेबल रघुनाथ पंचपाल की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *