हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशन में शारदीय कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में एचआरडीए सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बिजली, पानी, सड़क, पार्किंग, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी सिटी श्री अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को 06 जोन एवं 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। कांवड़ियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरागी कैंप में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।