हरिद्वार। पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री की ओर से उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने खड़खड़ी शमशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे खड़खड़ी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र भानु प्रताप ने मुख्याग्नि दी।
पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी वर्ष 1988 में टिहरी तथा 2002 व 2007 में घनसाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अंतिम यात्रा में विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि, संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।