हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे सभी कार्य रोककर सायरन के साथ मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विधि श्याम सिंह तोमर, डीजीसी रेवेन्यू विजयपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।