काम का अधिकार छीन रही भाजपा : अनुपम शर्मा

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वी पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंशी राम चौराहा स्थित प्रांगण में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना दिया। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस ग्रामीण समाज के उत्थान की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी, आज वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा से गांधी का नाम मिटाने की साजिश रच रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि संवैधानिक मूल्य और काम के अधिकारों को छीनने की कोशिश भाजपा सरकारों के द्वारा की जा रही है, जो कि निंदा का विषय है। कांग्रेस अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश की जनता के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एड, सरित चतुर्वेदी आदि ने अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर सर्वश्री विमल गुड़िया, मनोज जोशी, मुशर्रफ हुसैन,हरीश चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, सुशील भटनागर, डॉ.रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, ब्रह्मपाल, इंदर सेठी, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी एड., अनिल शर्मा एड. अकरम बेग, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, परम सिद्धू,कुलदीप ऐरी, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, मीणा आर्य, अलका परवीन, सुजाता शर्मा, संजीव शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, इलियास महीगीर, गुल्लू महागीर, शीतल शर्मा, पार्षद अब्दुल कादिर, मो.आरिफ, राकेश यादव टोपीवाला, प्रदीप जोशी, इफ्तार छोना, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी, राकेश भगत, अक्षत मिड्ढा, संजय मेहरोत्रा, टिका सिंह सैनी, राजेंद्र अरोड़ा, वसीम राजा, मो. जाहिद, शिव कुमार श्रीमाली, पंकज पंत, रवि पपने, विनोद जोशी, शोएब सिद्दीकी, उमा सरस्वती, फूलवती, सावित्री, अजय कुमार, शंकर लाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *