हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने के उद्देश्य से कांवड़ पटरी मार्ग (सिंहद्वार से पुल जटवाड़ा) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई एवं सौंदर्यकरण कार्यों में तेजी लाने, क्षतिग्रस्त मार्ग व बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने तथा झाड़ियों की तत्काल कटाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सिंहद्वार क्षेत्र में अतिक्रमण कर लगाई गई फड़-ठेली एवं अस्थायी दुकानों को तुरंत हटाने तथा पुनः अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश नगर निगम को दिए। सीएसआर के माध्यम से एकम्स एवं हीरो कंपनी द्वारा किए जा रहे सफाई एवं सौंदर्यकरण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया।
नगर निगम द्वारा सफाई अभियान में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखते हुए स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।