मुख्यमंत्री ने 195 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध पेयजल परियोजना, आपदा राहत, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ी योजनाओं के लिए लगभग 195 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने SASCI योजना के तहत सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 103.80 करोड़ और सड़क सुरक्षा अनुरक्षण के लिए 73.11 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन हेतु वर्चुअल कंप्यूटर लैब और फॉरेंसिक वर्कस्टेशन की स्थापना के लिए 9.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 6.67 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। वहीं मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़ी नौ योजनाओं के लिए 2.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को भी अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *