हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ज्वालापुर, जगजीतपुर, रावली महदूद, सलेमपुर बीएचईएल और बहादराबाद क्षेत्र के विभिन्न रविदास मंदिरों में आयोजित पूजन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी को नमन करते हुए समाज से उनके समानता, भाईचारे और मानवतावादी संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संत रविदास जी ने जातिवाद से ऊपर उठकर मानव प्रेम, समानता और सामाजिक एकता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने संत रविदास के विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए इसे आत्मनिर्भरता, सच्चाई और सकारात्मक सोच का मार्ग बताया। साथ ही समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में नगरपालिका शिवालिकनगर के सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, हंसराज कटारिया, संजय सिंह, प्रिंस लोहट, रजनी वर्मा, मनोज प्रालिया, अजय बबली, विकास सिंह, प्रधान प्रमोद पाल, सभासद गरिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।