हरिद्वार :
जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
जनसुनवाई में आवास, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने तथा 36 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही यूसीसी पंजीकरण को लेकर निर्देश देते हुए कहा गया कि 2010 से पूर्व विवाहित लोगों सहित अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। वहीं, 7 फरवरी को एक दिन, एक घंटे का विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिसमें सभी विभागों की सहभागिता रहेगी।