श्रमिकों के कौशल विकास के लिए नया पोर्टल, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (TMS) पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों के कौशल विकास को पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए और उद्यमियों से नियमित फीडबैक लेकर प्रशिक्षण को बाजार की जरूरतों के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने प्लंबर, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन जैसे स्थानीय जरूरतों वाले व्यवसायों में प्रशिक्षण पर जोर दिया।

श्रम विभाग के अनुसार, TMS पोर्टल से प्रशिक्षण प्रदाताओं का चयन, उपस्थिति और मूल्यांकन पूरी तरह डिजिटल होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, डुप्लीकेसी रुकेगी और प्रशिक्षित श्रमिकों का केंद्रीकृत डाटाबेस उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *