एसपी सिटी ने किया कांवड़ डयूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ

हरिद्वार। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही कांवड़ लेने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के प्रयासों में लगी पुलिस भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गयी है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की और से  सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। पीएसी, आईआरबी, बीडीएस, एसडीआरएफ समेत तमाम यूनिटों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रविवार को कमलदास कुटिया में कांवड मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए कांवड़ मेला नोडल अधिकारी व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। गौतरलब है कि 2 फरवरी से शुरू हुई शारदीय कांवड़ यात्रा 15 फरवरी तक चलेगी। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे।

कांवड़ मेले के दौरान 7 पुलिस उपाधीक्षक, 4 निरीक्षक, 47 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 160 पुरूष व 49 महिला हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल, यातायात पुलिस के 3 निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक, पी.ए.सी./आई.आर.बी. की 3 कंपनी, 1 प्लाटून, 1 टीम बम निरोधक दस्ता, 16 जल पुलिसकर्मी/गोताखोर, एसडीआरएफ और वन विभाग की 3-3 टीम तैनात रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *