मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी व अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शॉल ओढ़ाकर व गमला भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की सफलता मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल है। उनकी उपलब्धियां विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को आगे राजकीय सेवा में अवसर देने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।

पिछले चार वर्षों में प्रतिभा ने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं। हाल ही में 9 फरवरी 2026 को करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *