बिगड़ रही कानून व्यवस्था लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार। प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दावरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी के संयोजन और यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चैहान के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चैक पर धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि सरकार का प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है और सिर्फ समाज में नफरत की राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चैहान ने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, अपराध रोकने और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, दीपक टंडन और अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में दिन दहाड़े हत्याएं और महिलाओं के साथ लूट हो रही लूट से स्पष्ट है कि सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है। समर्थ ठाकुर और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग त्रस्त है। आमजन और व्यापारियों में बदमाशों का खौफ है। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, सरिता शर्मा, सौरभ सैनी, अंकुर सैनी, उदित विद्याकुल, संजय सैनी, राजू चित्कारा, हरजीत सिंह, अंकित चैधरी, जवाहर चावला, सोमपाल सैनी, जावेद आलम, हेमंत चंचल, ऋषभ वाल्मीकि, कार्तिक शर्मा, रजत कुमार, गौरव ठाकुर, शुभम् जागरिया, पिंटू सैनी, राजबीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *