काशीपुर से देहरादून कूच की तैयारी, 16 फरवरी को होगा राजभवन घेराव
काशीपुर। आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए अलका पाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, वन्यजीवों के कारण मानव हानि, सरकारी जमीनों की बंदरबांट, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा बजट सत्र बढ़ाए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 16 फरवरी को देहरादून कूच करेंगे और राजभवन घेराव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल रहेंगे।
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और बदलाव का मन बना चुकी है।
बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, पार्षद अब्दुल कादिर, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट राजेश शर्मा, राकेश भगत, टीका सिंह सैनी, डॉ. करन सिंह पाल, अकरम बेग, ताहिर खान, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, एडवोकेट संदीप चतुर्वेदी, हरिओम सक्सेना, चंद्रभूषण डोभाल, वसीम राजा, साबिर हुसैन, सलीम सैफी, राकेश यादव, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल समद, फिरोज हुसैन, सुरेंद्र कुमार बाटला, डॉ. रमेश कश्यप, इरफान गुड्डू, पंडित रामदेव शर्मा, अकरम अली, पूर्व पार्षद नजमी अंसारी, पूर्व पार्षद दीपक कांडपाल, रवि पपने, सरिम सैफी, वसीम हुसैन सहित अनेक गणमान्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।