कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सचिव आवास का हरिद्वार दौरा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण

हरिद्वार।

आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग के सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को हरिद्वार स्थित का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिथि गृह की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पाया कि भवन की छत से पानी टपकने तथा कुछ कमरों में सीलन की समस्या बनी हुई है। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ कर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। साथ ही विद्युत व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य भी निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव आवास ने अतिथि गृह में रखे पुराने एवं अनुपयोगी फर्नीचर को नियमानुसार नीलामी (ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से हटाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा सके।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृहों की व्यवस्थाओं को उच्चस्तरीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे देश-विदेश से आने वाले अतिथियों एवं अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस दौरान उन्होंने रूम, डोरमेट्री, पार्किंग, डाइनिंग हॉल, किचन, मीटिंग हॉल एवं वीआईपी रूम का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अपर सचिव राज्य संपत्ति लक्ष्मण सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खंड पंकज नयाल, व्यवस्था अधिकारी राज्य अतिथि गृह गिरधर प्रसाद बहुगुणा, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह, अनिल सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *