महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर कनखल स्थित श्री तिलभाण्डेश्वर महोदव मंदिर से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गयी। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शिव बारात का शुभारम्भ नगर विधायक मदन कौशिक व मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव बारात वापस मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकली शिव बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शिव बारात में भूत-प्रेत और भगवान शिव के गण विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।

शिव बारात के शुभारम्भ अवसर पर शिव भक्तों को आशीर्वचन देते हुए मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने कहा कि सदियों पूर्व भगवान शिव स्वंय माता सती को ब्याहने के लिए कनखल नगरी आए थे। उनके साथ भूत-प्रेत, देव-दानव, किन्नर, यक्ष, पिशाच आदि बाराती बनकर आए थे। बारात में भी भूत-प्रेतों की टोली उसी युग की शिव बारात के दृश्य को प्रस्तुत करती प्रतीत हो रही है। कहा कि कनखल नगरी अति प्रवित्र नगरी हैं। भगवान शिव की बारात और राजा दक्ष के यज्ञ में समस्त देवताओं की चरण रज यहां पड़ी। इस कारण कनखल नगरी की महिला अनन्त है। यहां के कण-कण में शिव का वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *