सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 22 युवक पकड़े, 5500 रुपये जुर्माना

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 5500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी और सड़क किनारे अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *