विधायक रवि बहादुर ने किया एक करोड़ की लागत से बनने वाले बाईपास मार्ग का शिलान्यास

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसवाला में राज्य योजना से  लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाले बाईपास मार्ग का शिलान्यास विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। मार्ग का निर्माण होने पर ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित हैं। जनता की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों मंे सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान देशराजए प्रधान नीरज चैहानए प्रधान प्रवीण चैहानए अजमत मोदीए जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली रावतए बुंदु प्रधानए पंकज सैनीए प्रदीप सैनीए लोकेश सैनीए रविंद्र सैनीए बीरेंद्र सैनीए राजू सैनीए ऐजाज़ अलीए मोबिनए महरूफ सलमानीए सैफ अलीए नदीमए सागर बेनीवालए मनव्वर सलमानीए इरशाद सलमानीए मोज्ज्मए नदीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *