हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो गांजा बरामद हुआ है। एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे विरेन कश्यप पुत्र सोम कश्यप निवासी ग्राम रावली महदूद को काला गेट से सूर्य नगर जाने वाला बाग के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीश शाह, कांस्टेबल हरि सिंह व रिपेन्द्र शामिल रहे।