विधायक समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट

देहरादून। राजधानी देहरादून के नानुरखेड़ा में स्थित शिक्षा निदेशालय में डायरेक्टर के साथ मारपीट की मामला सामने आया है। मारपीट में डायरेक्टर को काफी चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को विधायक के समर्थकों और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. बहस होने के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *