डीपीएस दौलतपुर जूनियर में किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार । डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डु, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय केटलबेल खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता शालिनी सिंह, विकास गोयल एवं लवली दिलवारी ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग ड्रिल प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फुटबॉल, कबड्डी (बालक एवं बालिका) तथा बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्री-प्राइमरी के नन्हे छात्रों का फुटबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल इंचार्ज अमिता ओहरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *