अवैध अंग्रेजी शराब की पांच पेटियों के साथ शातिर गिरफ्तार

देहरादून। आबकारी विभाग की टीम ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पांच पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर उसे उत्तराखण्ड में सप्लाई किया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शराब तस्करी की एक सूचना के बाद आबकारी टीम ऋषिकेश ने रायवाला क्षेत्र में संघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी टीम को एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी। जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार चालक भागने लगा। जिसे पीछा करने पर श्यामपुर फाटक से पहले पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से हरियाणा ब्रांड की 5 पेटी रॉयल स्टैग शराब बरामद की गई, जो एम्स ऋषिकेश के पास डिलीवरी की जानी थी, मौके से गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपना नाम निखिल कुमार अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार बताया गया, बताया कि वह अपनी टैक्सी गाड़ी में दिल्ली, हरियाणा से सवारी उत्तराखंड लेकर आता है, एवं साथ में हरियाणा से सस्ती शराब खरीद कर उत्तराखंड में महंगे दामों पर बिक्री करता है, इससे पूर्व भी वह कई जगह शराब की सप्लाई कर चुका है, आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राकेश, अंकित, आशीष चैहान,हेमंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *