वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने चंदन और फूलों से खेली होली

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन, हरिद्वार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे का फूलों से स्वागत कर चंदन का टीका लगाया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करता है तथा लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारतवासी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसे रंग-बिरंगे त्योहारों को मनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर इस पर्व के स्वरूप को विकृत कर गाली-गलौज, नशा और हुड़दंग जैसी प्रवृत्तियों से इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई जाती है, जो अनुचित है। होली सनातन धर्म का विशेष पर्व है, जिसमें सभी वर्गों के लोग मिलकर समता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

समारोह में संतराम, रामसागर, गिरधारी लाल शर्मा, सुभाष चंद, गुलाब राय, के.एल. कौशिक, प्रेम भारद्वाज, सीताराम, विद्यासागर गुप्ता, हरदयाल अरोड़ा, बाबूलाल सुमन, हरिश्चंद्र चावला, सुंदरलाल, राधेश्याम गोयल, सुभाष ग्रोवर, सोमपाल सागर, सुरेंद्र कुमार शर्मा, जगराम सिंह, महेश चंद, मोतीलाल, के.पी. शर्मा, डी.डी. शर्मा, श्याम सिंह, शिवचरण, रामेश्वर सिन्हा, भोपाल सिंह, शिव कुमार, ताराचंद, महेंद्र शर्मा, सतपाल चांदना, शिव बच्चन, एस.सी.एस. भास्कर, बसंत लाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *