काशीपुर /किसी आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने पांच तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में एसआई वीरेंद्र सिंह परिहार और एसओजी टीम ने संदिग्ध वस्तु /व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोहम्मद नावेद उर्फ आलम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला बांसफोडन तथा मोहम्मद जावेद पुत्र रिसाल अहमद निवासी चिलकिया रामनगर को गिरफ्तार किया है, इन दोनों के कब्जे से 315 बोर के पांच तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़ में आए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश है इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले पहले से पंजीकृत हैं । दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा ,गिरीश मठपाल ,सुरेंद्र सिंह तथा एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंहबिष्ट और दीपक कठेत शामिल थे।