कान के कुंडल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। महिला के कान के कुंडल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूटे गये कुंडल व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 मार्च को पीड़िता निवासी रोशनाबाद द्वारा सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपटृा मारकर उसके सोने के कुंडल छीन लिये गये है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरे की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा एक सूचना के बाद क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान पुलिस ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटे गये कुंडल बरामद किये गये। पूछताछ में उसने अपना नाम नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि उसकी दोकृदो शादियां हो रखी है जिससे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण अपराध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *