देहरादून। 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम सविन बसंल ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए। पीएम गणेशपुर (सहारनपुर) में एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद गढ़ीकैंट पहुंचेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, सफाई, चिकित्सा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।