टिहरी में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ

देहरादून/टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट से 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने देशभर से आए खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पहली बार इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना गर्व की बात है।

प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक खिलाड़ी कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ राज्य में साहसिक खेल और पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए शारीरिक व मानसिक फिटनेस जरूरी है और खेल इससे मजबूत बनाते हैं। वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में भी सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की दिशा में प्रयास जारी रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *