खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा में 715.51 लाख रुपये की लागत से बनी सीएसडी कैंटीन और 162.26 लाख रुपये के सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम उनके पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ, जिसमें 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
सीएम ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शहीद परिवारों की सहायता, नौकरी और आर्थिक मदद बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।