कर्मचारियों की सूची न देने पर होगी कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना कार्य के लिए सभी विभागों को अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना का पहला चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। प्रशिक्षण 10 अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन सूची न मिलने से प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने सभी विभागों से सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *