हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 9-0 और सेमीफाइनल में चंपावत को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओपन वर्ग के सेमीफाइनल में हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराया। अंडर-14 में भी हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में टिहरी और पिथौरागढ़ ने भी अपने मुकाबले जीते। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट सहित अधिकारी, प्रशिक्षक और निर्णायक मौजूद रहे।