हरिद्वार में 37 ई-बसें चलाने की तैयारी

हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 37 विद्युत बसें चलाने की तैयारी है। शुक्रवार को सीसीआर भवन में मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि 9 मीटर लंबी, 30 सीटर वातानुकूलित बसें संचालित की जाएंगी। योजना के तहत एक सर्कुलर और सात फीडर मार्ग प्रस्तावित हैं, जिनसे मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाकों और प्रमुख तीर्थ मार्गों को जोड़ा जाएगा। सर्कुलर मार्ग रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, ज्वालापुर, सिंहद्वार, डामकोठी और तुलसी चौक होते हुए स्टेशन तक रहेगा।

जिलाधिकारी ने मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए। बसों के लिए आवश्यक बस स्टॉप, चार्जिंग और डिपो व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *