हरिद्वार। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में ITC मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) ने नगर निगम हरिद्वार के सहयोग से रोडीबेलवाल स्थित रावण मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मैदान और आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, कपड़े व अन्य कचरा एकत्र कर कुल 45 बैग कचरा जुटाया गया, जिसे निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया। इस दौरान लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने की अपील की गई।
अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।