चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक झोपड़ियां ध्वस्त

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पंतद्वीप घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां और खोखे ध्वस्त किए।

प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *