कृषि विभाग में 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के तहत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जो पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती, मिलेट उत्पादन और बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, सिंचाई विस्तार और फसल विविधीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *