हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय में 17 अप्रैल 2026 को रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें सिडकुल की कई कंपनियां भाग लेंगी और करीब 260 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आठवीं से लेकर डिप्लोमा और बी.फार्मा/एम.फार्मा योग्य अभ्यर्थी (18-45 वर्ष) 10:30 बजे अपने प्रमाण पत्रों के साथ पहुंच सकते हैं। यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।