रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में किसानों व अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मण्डियों से 8 किमी दूर स्थित गेहूं क्रय केंद्रों को 48 घंटे के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि गेहूं खरीद सत्र 2026-27 के तहत 108 केंद्र प्रस्तावित थे, जिन्हें पहले मण्डी परिसरों में खोला गया था। किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब इन्हें गांवों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।