देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं के शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन पर 20 दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सीएम ने अधिकारियों को जनहित कार्यों में तेजी लाने, वन भूमि हस्तांतरण मामलों की नियमित समीक्षा करने और विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई सड़कों के रखरखाव के लिए समिति बनाने और बरसात से पहले पैचवर्क पूरा करने को कहा।
खेल मैदानों के निर्माण के लिए 15 दिन में धनराशि जारी करने, कनालीछीना–पिपली बगड़ीगांव मार्ग चौड़ीकरण, कपकोट में विद्यालय उन्नयन और बागेश्वर जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।