पीएम दौरे को लेकर देहरादून तैयार, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी विभाग मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, साउंड सिस्टम, एलईडी, ग्रीन रूम और प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पंडाल में बैठने, जलपान, पार्किंग, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री सहारनपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पूरे मार्ग को 13 जोन में बांटा गया है।