बैसाखी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में बैसाखी के पावन पर्व पर गंगा तटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर की पैड़ी समेत प्रमुख घाटों पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

ब्रह्ममुहूर्त से ही घाटों पर भीड़ रही। बैसाखी के विशेष योग के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से अधिक रही।

प्रशासन ने मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। घाटों पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रशासन की सतर्कता के बीच स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *