देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी और समय में भारी कमी आएगी और सफर लगभग आधा हो जाएगा। इससे आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा।
रावत के अनुसार, इस परियोजना से उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, आधुनिक परिवहन सुविधा मिलने के साथ ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।