चारधाम यात्रा से पहले हर की पैड़ी पर गंगा पूजन, सुरक्षित यात्रा की कामना

हरिद्वार — चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पूर्व आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर यात्रा के सुरक्षित व सुचारू संचालन की प्रार्थना की।
अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन काउंटर भी स्थापित किए गए हैं, जहां यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रशासन ने ओवर रेटिंग पर रोक, मौसम की जानकारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। पिछले वर्ष 51 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी, जबकि इस वर्ष अब तक 18 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *