चारधाम यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा वाहन जांच एवं सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), निर्धारित यात्री क्षमता तथा ओवरलोडिंग, साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को पूर्ण वैध दस्तावेजों के साथ संचालित करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।