भागवत कथा जीवन को देती है सकारात्मक दिशा: धामी

देहरादून के यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि श्रीमद्भागवत मानव जीवन को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ाकर सकारात्मक दिशा देती है। उन्होंने बताया कि सरकार धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश की आर्थिकी और सांस्कृतिक पहचान मजबूत हो रही है।

इस दौरान संतों ने भी भागवत कथा को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव को बढ़ाने वाला माध्यम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *