बदरीनाथ धाम पहुँची उद्धव-कुबेर की डोलियाँ, चारधाम यात्रा पर PM का संदेश

चमोली/देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ योगध्यान बदरी मंदिर से सकुशल पहुँच गईं। “जय बदरी विशाल” के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा का मार्ग में विष्णुप्रयाग समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। डोलियों के धाम पहुँचने के साथ ही कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं और क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।

इधर, नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से प्रकृति संरक्षण और “डिजिटल उपवास” जैसे संकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम भारत की आस्था और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *