अवैध मजार पर चला बुलडोजर, रंजिश में दो गुटों के बीच फायरिंग

हरिद्वार। जिले में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुमननगर क्षेत्र में बरसाती नदी किनारे बनी अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हरिद्वार में एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रशासन के अनुसार, मजार को लेकर पहले नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के बाद नीचे किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले। मौके पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि जिले में सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, रानीपुर क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फाउंड्री गेट के पास हुए इस खूनी टकराव में ज्वालापुर निवासी एक युवक के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक सप्ताह से तनाव चल रहा था, जो आमने-सामने आने पर हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *